फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त क्रांति की याद में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, शहीदों को किया नमन

अगस्त क्रांति दिवस की याद में शनिवार की देर शाम कांग्रेस ने गांधी मूर्ति मलका पार्क से शहीद भगत सिंह चौक काला आम चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन पर प्रकाश डाला और अगस्त क्रांति को देश को आजाद के लिए महत्वपूर्ण घटना बताया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जिया-उर्र-रहमान ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को काकोरी ट्रेन एक्शन के दौरान क्रांतिकारियों ने उत्तर प्रदेश के काकोरी से गुजरने वाली ट्रेन में अंग्रेजी सरकार का खजाना अपने कब्जे में लिया था। इस कार्रवाई का उद्देश्य उस धन से हथियार खरीदकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई को तेज करना था। काकोरी कांड ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी और पूरे देश में क्रांतिकारी आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए भारत छोड़ो आंदोलन को स्वतंत्रता संग्राम का अंतिम और निर्णायक आंदोलन माना जाता है। अगस्त क्रांति में गांधी ने करो या मरो का नारा देकर पूरे देश के युवाओं, किसानों और आम जनता से अंग्रेजों को देश से खदेड़ने का आह्वान किया था। इस संघर्ष ने भारत की आजादी की राह को तेज किया और जन-जन में आजादी की लौ प्रज्वलित की। शहर अध्यक्ष रवि लोधी, प्रशांत बाल्मिकी और डॉ एसडी शर्मा ने कहा कि आज हमें आजादी के लिए बलिदानियों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। इस दौरान सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, नाफे अंसारी, मनीष चतुर्वेदी, किशन चौधरी, नईम मंसूरी, साजिद गाजी, आदर्श देव शर्मा, आशु कुरैशी, कैफ़ी फैसल, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष सचिन वशिष्ठ और केपी जाटव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें