फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में चला बुलडोजर: 12 अवैध कब्जे तोड़े, स्थानीय लोगों ने किया जमकर विरोध

अनुज कुमार Updated Fri, 16 Jan 2026 08:12 PM IST

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सेक्टर 68 में सड़क निर्माण की जद में आ रहे करीब 12 अवैध कब्जों को तोड़ दिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने टीम का विरोध किया लेकिन पुलिस बल ने उन्हें शांत करा दिया। एचएसवीपी की टीम दोपहर बाद सेक्टर 68 पहुंची। टीम ने जैसे की कार्रवाई शुरू की कुछ लोग सामने आ गए और कार्रवाई का विरोध जताया। पुलिस टीम ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद टीम ने करीब 8 दुकानें, एक वाशिंग सेंटर, मकान समेत 11-12 स्ट्रक्चर तोड़ दिया। जेई योगेश ने बताया कि मोइन खां समेत अन्य की टीम के साथ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सेक्टर 68 में सड़क निर्माण में आ रहे भवनों को तोड़ा गया। इन लोगों को पहले ही खाली करने की नोटिस जारी की गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें