फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सेक्टर-14 मार्केट में रेस्तरां में फटा एसी का कंप्रेसर, घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं

गुरुग्राम के सेक्टर-14 मार्केट में शनिवार की देर रात रेस्तरां में लगे एसी का कंप्रेसर फट गया। ब्लास्ट की आवाज सुनते ही रेस्तरां व आसपास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमाके के कारण रेस्टोरेंट में लगे शीशे चकनाचूर होकर कांच के टुकड़े बिखर गए। आसपास दुकानों में मौजूद ग्राहक किसी अनहोनी के डर से बाहर की तरफ निकल गए। गनीमत रही कि घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। जिस वक्त यह ब्लास्ट हुआ, उस समय आउटडोर कंप्रेसर यूनिट के पास रेस्टोरेंट का कोई भी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। आमतौर पर कॉमर्शियल जगहों पर मेंटेनेंस स्टाफ का बैकयार्ड या छतों पर आना-जाना लगा रहता है, लेकिन इस घटना के ठीक पहले वहां कोई नहीं था। रेस्तरां के अंदर बैठे ग्राहक व काउंटर पर मौजूद स्टाफ भी इस धमाके की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। रेस्तरां के अंदर बैठे लोग अपना खाना-पीना छोड़कर मुख्य दरवाजे की तरफ भागे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और रेस्तरां प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की राइडर और भीमनगर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस ने फौरन स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए एहतियात के तौर पर रेस्टोरेंट के आसपास के पूरे हिस्से से लोगों को दूर किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें