गुरुग्राम में सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में आयोजित सरस आजीविका मेला 2026 में देशभर की ग्रामीण संस्कृति और महिला उद्यमिता की अनोखी झलक देखने को मिल रही है। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित यह मेला 26 फरवरी तक चलेगा और प्रवेश निशुल्क है। जिसमें 32 राज्यों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 900 से अधिक महिला उद्यमी 450 से ज्यादा स्टॉल पर अपने उत्पाद प्रस्तुत कर रही हैं। यह मेला सच मायनों में मिनी इंडिया का स्वरूप ले चुका है। मेले के दूसरे दिन खरीदारी करने वालों के अलावा फूड कोर्ट में अधिक भीड़ देखने को मिली।