गुरुग्राम के डीएलएफ फेज दो स्थित आकाशनीम मार्ग में बुधवार की सुबह साइकिल पर जा रहे हैं 58 वर्षीय अमिताभ जैन को कार ने पीछे से ठोकर मार दी। दुर्घटना के बाद संसद के म्यूजियम में सीनियर कंजरवेटर के पद पर कार्यरत अमिताभ जैन की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। डीएलएफ फेज दो के लोग इस घटना को लेकर बहुत आक्रोशित है।