फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Fire: सिलिंडर फटने से भड़की आग, 25 झुग्गियां जलकर खाक; घंटे की मशक्कत के बाद काबू

गुरुग्राम सेक्टर-37डी में 14 अप्रैल की रात करीब 12.30 बजे अज्ञात कारणों से झुग्गियों में आग लगी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां, पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची। दमकल टीमों ने झुग्गियों पर पानी का छिड़काव करके आग बुझाना शुरू किया। करीब दो घंटों में आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि झुग्गियों में आग लगने के बाद उनके रखे कई सिलिंडर फटने से आग भड़क गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट से कूड़े के ढेर में आग लगी और वह झुग्गियों में फैल गई। रात करीब 12.40 बजे सेक्टर-37डी स्थित झुग्गियों में आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली थी। जिसके बाद सेक्टर-37 फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग के दौरान सिलिंडर फटने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं, झुग्गियों व पास ही लगे कूड़े के ढेर में आग लगने से धुआं व आगे की लपटे दूर से ही दिखाई दे रही थीं। धुएं के कारण आस-पास सोसाइटी में रहने वालों को सांस लेने में दिक्कत हुई। दमकल टीमों ने झुग्गियों व कूड़े के ढेर पर पानी का छिड़काव करके आग बुझाने का प्रयास किया। सेक्टर-29 फायर स्टेशन से तीन व भीमनगर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटों में आग पर काबू पाया। सिविल डिफेंस से मोहित शर्मा ने बताया कि आग लगने से करीब 25 झुग्गियां जल गईं। झुग्गियों में रहने वाले सभी लोगों को वहां से हटा दिया गया था। इस आगजनी में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। फायर विभाग के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल के कारण रोडवेज बसों के चालकों को दमकल गाड़ियों को चलाने के लिए तैनात किया गया है। वहीं, सिविल डिफेंस के वालंटियर भी दमकल विभाग की टीमों के साथ काम कर रहे हैं। झुग्गियों व कूड़े में शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा। कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल के पक्के कर्मचारियों को आग बुझाने के जिम्मेदारी संभाली है। उनके साथ ही रोडवेज बसों के चालक और सिविल डिफेंस के वालंटियर भी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। - जयनारायण, फायर अधिकारी, सेक्टर-37 फायर स्टेशन, गुुरुग्राम।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें