यूपी के मोदीनगर के कस्बा रोड बाजार पर शनिवार को खरीदारी करने आई वृद्धा कमलेश देवी को भगवान के साक्षात दर्शन कराने का झांसा देकर टप्पेबाजों ने उनके सोने के कुंडल हड़प लिए। वृद्धा ने एहसास होने पर शोर मचा दिया। इसके बाद भीड़ ने टप्पेबाजों को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। वृद्धा की समझदारी से लाखों की कीमत के गहने बच गए। पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया।