गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक बाइक दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में मृतकों की पहचान ज्ञान प्रकाश और उनके दो साथियों के रूप में हुई है। वे मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे। वर्तमान में हरियाणा के झज्जर में रह रहे थे। जांच में बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया, जिससे यह किसी आगे चल रही गाड़ी से टकराने का संकेत देता है। मृतकों के बैग से आधी खाली शराब की एक बोतल भी बरामद हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा ने यह जानकारी दी।