फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के पर स्वयंसेवको ने निकाला पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें स्थापना दिवस पर नगर में स्वयंसेवको ने पथ संचलन निकाला। विद्या भारती मेरठ के सह प्रान्त प्रचार संयोजक जगवीर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा नागपुर में की गई थी। संघ का मूल उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। संघ आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्रभाव, सेवा, अनुशासन और एकात्मता का संदेश प्रसारित कर रहा है। संघ के स्वयंसेवक शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, ग्राम विकास और आपदा राहत जैसे अनेक क्षेत्रों में निःस्वार्थ सेवा कार्य कर रहे हैं। विवेकानंद बस्ती द्वारा आयोजित पथ संचलन लाल बहादुर शास्त्री सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर, ब्रह्मपुरी, चांदीराम रोड, मेन रोड, विजय मंडी तथा टंकी रोड होते हुए पुनः शिशु मंदिर पर ही संपन्न हुआ। वहीं कबीर बस्ती द्वारा आयोजित पथ संचलन मेन बाजार से प्रारंभ होकर जय टॉकीज पर विराम हुआ। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने गणवेश में देशभक्ति गीतों की धुन पर अनुशासित पंक्तियों में नगरवासियों को संगठन की एकता, सेवा एवं राष्ट्रनिष्ठा का संदेश दिया। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें