मुरादनगर के ओलिंपिक तिराहे पर शनिवार दोपहर को करीब डेढ़ बजे दुकान पर बैठे व्यापारी इमरान (49 वर्ष ) की गोली मारकर दी। गोली लगने से व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। जिस जगह वारदात हुई उसके कुछ ही दूरी पर पुलिस बूथ स्थित है। दिनदहाड़े हुए हत्या के बाद बाजार के व्यापारियों ने मौके पर जाकर हंगामा किया। गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।