गाजियाबाद के ट्रामा सेंटर में सीधे साक्षात्कार से डाक्टरों की भर्ती की जाए, जिससे कि किसी मरीज को रेफर करने की जरूरत न पड़े। यह निर्देश उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ और सीएमओ को दिया। वह सोमवार सुबह को संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण और समीक्षा बैठक करने आए थे।