प्रदेश के हड्डी रोग विशेषज्ञों का वार्षिक सम्मेलन यूपी आर्थकोन का आयोजन गाजियाबाद हड्डी रोग विशेषज्ञ क्लब और उत्तर प्रदेश हड्डी रोग विशेषज्ञ संघ के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को आईएमए भवन में आयोजित आर्थकोन के चेयरमैन डॉ केके मित्तल ने बताया कि देश के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञों का यह सम्मेलन 7 से 9 फरवरी, 2025 को गौर सरोवर प्रीमियम होटल, नोएडा एक्सटेंशन, गौतमबुद्ध नगर में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश व देश के लगभग 750 अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सक्षम सक्रिय युवा हड्डी रोग विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। इसमें फ्रैक्चर हड्डी एवं जोड रोग विषयों के आधुनिकतम शोध एवं अनुसंधानों पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रोफेसर डॉ. एसएम तुली मुख्य अतिथि के रूप में सभागार को संबोधित करेंगे।