फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में पुलिस से मुठभेड़, झपटमारी करने वाले डिलीवरी बॉय समेत तीन गिरफ्तार

अनुज कुमार Updated Tue, 04 Feb 2025 08:44 AM IST

ट्रांस हिंडन इलाके में लोगों से मोबाइल व महिलाओं के गले से चेन खींचने वाले तीन युवकों को सोमवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इनमें बिहार के बेगूसराय निवासी नीतीश कुमार, चोरवर नवादा का अंकित और मध्य प्रदेश के छत्तरपुर का रहने वाला कुलदीप शामिल हैं। हिंडन पुल के पास हुई मुठभेड़ में नितीश कुमार के पैर में गोली लगने के बाद तीनों गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी नीतीश वर्तमान में वसुंधरा सेक्टर चार स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहकर डिलीवरी बॉय का काम करता है। वहीं अंकित और कुलदीप साहिबाबाद क्षेत्र के बालाजी विहार में किराए के मकान में रह रहे हैं। सोमवार रात करीब करीब 10 बजे हिंडन पुल के पास तीनो एक ही बाइक से जा रहे थे। पुलिस चेकिंग पोस्ट देखते हो नितीश ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। साथ हो बाइक पुलिस पर फायरिंग भी की। जबावी कार्रवाई में पुलिस की गोली नितीश के पैर में लगी और वह पकड़ा गया। वहीं भागने की कोशिश करने वाले अंकित और कुलदीप को भी पुलिस ने धर दबोचा। एसीपी ने बताया कि डिलीवरी बॉय नितीश गिरोह का सरगना है। तीनों ने पूछताछ में ट्रांस हिंडन इलाके में छिनैती की कई वारदातें स्वीकार की हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें