गाजियाबाद के मुरादनगर में एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से नौ मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि संजय कॉलोनी राधेश्याम फेस- 2 निवासी के घर से किसी अज्ञात चोर ने एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। जिसकी तहरीर दर्ज की गई। पुलिस ने तत्काल अन्तर्गत धारा-305(a) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की। एक मुखबिर से सूचना मिली। चोर को पुलिस ने रावली रोड थाना मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन तथा भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी किये गये आठ अन्य मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने धारा-317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।