गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आईसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। भारतीय टीम दर्शकों के बीच क्रिकेट मैच को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। शिप्रा सनसिटी में चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले को देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख लोगों ने खूब जश्न मनाया। सोसाइटी के लोग मैच का आनंद लेते दिखाई दिए।