फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV में दिखा चोर: दिल्ली-मेरठ रोड पर बाइक शोरूम में चोरी, इधर-उधर बिखरा मिला सामान; सगाई में गया था परिवार

दिल्ली मेरठ मार्ग पर ब्रजविहार कॉलोनी के सामने बाइक शोरुम से चोर एक लाख रुपए की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। त्यागी कॉलोनी निवासी संजय त्यागी का दिल्ली मेरठ मार्ग पर ब्रजविहार कॉलोनी के सामने संतोष ऑटो मोबाइल्स के नाम से बाइक का शोरुम है। संजय त्यागी के परिवार में शुक्रवार रात सगाई समारोह का कार्यक्रम था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह शोरुम पर पहुंचे तो वहां पर सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। संजय त्यागी ने बताया कि छत के रास्ते से चोर शोरुम के अंदर आए और शोरुम के अंदर से एक लाख रुपए की नकदी, सोने के सिक्के, छह घड़ी व अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए है। थाने से करीब आठ सौ मीटर की दूरी पर चोरी की वारदात हुई, इससे पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहा है। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया। एसीपी का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें