फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

मुरादनगर के शारदा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजीत सिंह वर्मा और प्रधानाचार्या डॉ.नीतू सिंह वर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का संचार करता है। इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभाओं को मंच मिलता है, जिससे वे आगे चलकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। अजीत सिंह वर्मा ने बताया कि 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान केशव, द्वितीय स्थान शगुन व मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 450 मीटर बालक वर्ग में अरसलान, रजत, आयन और बालिका वर्ग में मानवी, वैशाली, वंशिका ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा दौड़ में आर्यन, आतिफ, अक्षय विजेता रहे।रूबी,अंजना ,माया,अंतिम,पूजा,श्वेता,सपना,नागेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें