फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर में छात्रों ने महाशिवरात्री महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

ओम सन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को महाशिवरात्री महोत्सव को बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
 शुभारंभ स्कूल प्रबन्धक अशोक गुप्ता द्वारा भगवान शिव शंकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। उन्होंने बताया कि भक्तिभाव के साथ जो भी कार्य लगन और मन से किया जाता है ईश्वर उसका फल अवश्य देते हैं। कक्षा 6 के  छात्र अनिक ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। जिससे विद्यालय का सम्पूर्ण वातावरण शिवमय। कक्षा 7 एवं 8 की छात्राएं अंकिता, अदिति, दिवयानशी ने लागि लगन शंकर नामक गीत पर नृत्य का प्रदर्शन किया। कक्षा 7 की छात्रा नव्या धीमान ने नमो नमो शंकरा गीत पर नृत्य किया। कक्षा 10 की छात्रा प्रेरणा और 9 की छात्रा अनन्या ने महा शिवरात्रि पर्व की महत्ता को भाषण के माध्यम से अपने भावों को अत्यंत रोचकपूर्ण तरीके से प्रकट किया।  छात्राएं समृद्धि, पूर्वी, अनाया, अर्शिता व तेजस्वी ने सत्यम शिवम सुंदरम नामक गीत पर सांकृतिक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या डॉक्टर पूर्णिमा वाष्णेय, अकादमिक निदेशक अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें