मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी में खेल किड्स चैलेंज इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 51 से अधिक स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसमें क्रिकेट, फुटबॉल, स्केटिंग, योग व अन्य खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डॉ. दिनिशा भारद्वाज ने कहा कि छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है।