टीला मोड़ थाना क्षेत्र में चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर करीब 1.52 लाख रुपये चोरी कर लिए। दुकानदार ने तीन से चार दिन की बिक्री के रुपये दुकान में रखे थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा मिला और गल्ले में रखी नकदी गायब थी। पीड़ित ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक आरोपी गल्ले से चोरी करता नजर आया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महमूदपुर गांव निवासी आजाद कसाना ने बताया कि फर्रुखनगर पाइपलाइन रोड पर उनकी हार्डवेयर के नाम से दुकान चलाते है। 27 अक्टूबर की शाम करीब 8:30 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। दुकान के गल्ले में करीब एक लाख 52 हजार रुपये रखे थे। यह रकम पिछले तीन से चार दिन की बिक्री की थी।