फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लूट व छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को इंदिरापुरम पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बुलंदशहर के गुलावटी स्थित मीठेपुर का रहने वाला नसीमुद्दीन उर्फ बड्डा है। मूलरूप से वह हापुड़ के धौलाना स्थित पीपलहेड़ा निवासी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार देर रात हिंडन पुल चौकी के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया था। वहीं बाइक सवार पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भाग निकला। पीछा करने व जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर पर लगी और पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी व लूट की कई वारदातें स्वीकार कीं। यहां तक कि दो दिन पहले ही उसने दिल्ली में अपने साथी के साथ मिलकर पिस्टल के दम पर युवक से मोबाइल व चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद और ट्रांस हिंडन के अलग-अलग थानों में लूट, चोरी, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत 20 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक, तमंचा, दो कारतूस, दो डेबिट कार्ड और 48750 रुपये की नकदी बरामद की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें