फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मायावती के जन्मदिन पर हिंदी भवन में कार्यक्रम, धर्मेंद्र गौतम बोले- अंबेडकर और काशीराम के सपने को मायावती कर सकती हैं पूरा

लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी धर्मेंद्र गौतम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गरीब कमजोरों को उनके अधिकार दिलाने में डॉ. बीआर अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम ने जो संघर्ष किया। उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। कमजोर वर्ग को मुख्य धारा में लाने का जो सपना इन दोनों ने देखा था उसको बहन जी ने पूरा करने का काम किया है। जो गुंजाइश रा गई है उसको भी वह पूरा कर सकती हैं। इसी रास्ते पर चलकर मायावती ने दलितों की आवाज को बुलंद किया। अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी से एकजुटता के साथ काम करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जुड़ने की अपील भी की। इस मौके पर रवि गौतम, परमानंद गर्ग,विनोद प्रधान आदि अनेक लोगों को मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें