फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के सभी चर्चों में क्रिसमस की तैयारी पूरी, कल रात से शुरू होगी कैरोल सिंगिंग

गाजियाबाद के सभी चर्चों में क्रिसमस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इंदिरापुरम स्थित सेंट जॉन पॉल सायरो मालाबार चर्च, वेलांकन्नि माथा श्राइन कैथोलिक चर्च और साहिबाबाद के सूर्यनगर स्थित होली रिडिमर्स चर्च को विशेष रूप से सजाया गया है। चर्च परिसरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों की मालाओं और आकर्षक क्रिसमस ट्री से सजाया गया है। वेलांकन्नि माथा श्राइन कैथोलिक चर्च में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में गांव का दृश्य तैयार किया गया है। फूलों और रोशनी से सजे इस दृश्य के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि प्रभु यीशु का जन्म एक साधारण गौशाला में हुआ था। इसी भावना को दर्शाने के लिए चर्च परिसर में ग्रामीण परिवेश को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है। चर्च में मौजूद वेंजमिन ने बताया कि क्रिसमस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 24 दिसंबर की रात 10 बजे से कैरोल सिंगिंग के साथ क्रिसमस समारोह की शुरुआत होगी। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु चर्च में पहुंचते हैं, जिनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कैरोल सिंगिंग के बाद नाइट मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से भी लोग क्रिसमस समारोह में शामिल होने आते हैं। रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम देर रात करीब दो बजे तक चलेगा, वहीं क्रिसमस और नववर्ष तक उत्सव का माहौल बना रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें