फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बम भोले के जयघोष से गूंजा पाइप लाइन मार्ग, कांवड़ियों का जत्था निकला

सावन मास के चौथे दिन रविवार को पाइप लाइन मार्ग और दिल्ली मेरठ मार्ग से हजारों की संख्या में कांवड़ियों के जत्थे होकर गुजर रहे।शिवभक्तों के "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। गौमुख, गंगोत्री और हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जनपदों के कांवड़िए दिल्ली मेरठ मार्ग, गंग नहर, पाइपलाइन रोड से अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। सुबह से देर रात तक पाइपलाइन रोड पर पैदल कांवड़ियों का भारी जनसैलाब देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शिविर में रुके कांवड़िए घनश्याम, छोटेलाल, भीम यादव और तुलाराम ने बताया कि यह उनकी आठवीं कांवड़ यात्रा है, 28 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले थे। यात्रा के दौरान उमस अधिक होने से कई बार थकान और बेचैनी महसूस हुई, लेकिन मार्ग में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दवाइयां मिलने से राहत मिली। पीछे छूट गए कांवड़ियों को भी पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित सेवा शिविर तक पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें