फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा पल्लवी को एक दिन के लिए बनाया गया पुलिस उपायुक्त ग्रामीण

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 संचालित किया जा रहा है । पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के निर्देशन में इस अभियान के अंतर्गत महर्षि दयानन्द विद्यापीठ स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा पल्लवी पुत्री श्री हरीराम शर्मा निवासी इन्द्रगढ़ी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को 01 दिन के लिए पुलिस उपायुक्त ग्रामीण बनाया गया । इस अवसर पर चयनित छात्रा द्वारा पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) के रूप में कार्य करते हुए जनसुनवाई की गई तथा आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा सामाजिक जिम्मेदारी और कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है । मिशन शक्ति अभियान के तहत यह पहल न केवल युवाओं को समाज के प्रति संवेदनशील बनाएगी बल्कि महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें