शुक्रवार की सुबह मुरादाबाद निवासी शहबाज अपनी पत्नी शहिन व अन्य परिजनों के साथ कार से दिल्ली से मुरादाबाद लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के गांव खुडलिया के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक शहबाज कार से नियंत्रण खो बैठे, उन्होंने इमरजेंसी ब्रैक लगाए, तो कार पलटती हुई करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। घटना में शहबाज, शाहिन, लायबा, हमजा, रूकसार के अलावा बच्चे अफकान, आईशा, आयत और अबूकर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं क्षतिग्रस्त कार को क्रेन के जरिए खेत से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। घायलों का उपचार चल रहा है।