फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: चलती बाइक में अचानक लगी आग, सिपाही ने कूदकर बचाई अपनी जान

नगर के तिबड़ा रजवाहा मार्ग पर हापुड़ रोड के समीप शुक्रवार दोपहर एक चलती बाइक में आग लग गई। बाइक सवार सिपाही सोनू उपाध्याय ने कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगाें नेे बाल्टी आदि की मदद से करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। सोनू उपाध्याय उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। सोनू उपाध्याय सीकरी गांव में किराए पर रहते है। सोनू की तैनाती जनपद हापुड़ न्यायालय में चल रही है। सोनू उपाध्याय शुक्रवार दोपहर गांव गदाना स्थित पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर तिबड़ा रजवाहा मार्ग होते हुए गांव सीकरी जा रहे थे। जैसे ही वह हापुड़ मार्ग से रजवाहा मार्ग पर पहुंचे तभी अचानक धमाके के साथ बाइक में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग से मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टी आदि की मदद से आग को काबू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें