बुधवार को दिन निकलते ही बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला दामयंती सिंह के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश लोगों को तमंचा से डरा कर मुरादनगर की ओर भाग निकले।