लोनी की डाबर तालाब कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान खुद की गोली लगने से शातिर अपराधी रेहान की मौत हो गई। इससे पहले उसकी गोली लगने से लोनी के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) का सिपाही विजय भाटी गंभीर रूप से घायल हो गया था।