फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बाइक पर आए तीन बदमाश... स्कूटी को मारी टक्कर, फिर इंदिरापुरम में कारोबारी संग कर गए कांड

अनुज कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 09:45 AM IST

थानाक्षेत्र के कनावनी पुस्ता इलाके में सोमवार देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे किराना व्यापारी से तीन बाइक सवार ने लूटपाट कर ली। सिद्धार्थ विहार निवासी प्रवेश वर्मा की कनावनी में ही किराना की दुकान है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास मौजूद बैग में करीब तीन-चार लाख रुपये की नकदी रखी थी। उनके साथ दुकान का एक अन्य कर्मचारी भी था। कनावनी पुस्ता के पास पीछे से तीन बाइक सवार आए और उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद नकदी से भरा बैग लूटकर भाग गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव भी पहुंचे और पीड़ित से बातचीत कर मौका मुआयना किया। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, थाना पुलिस व एसओजी की टीम भी छानबीन में जुटी है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें