संजय नगर एल ब्लॉक से गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक ने बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत मुख्य अतिथि व्यापारी नेता प्रेमचंद गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि पार्षद उमेश पप्पू नगर ने फीता काटकर की। यह यात्रा संजय नगर एल ब्लॉक स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर जी ब्लॉक, पी ब्लॉक होते हुए संजय नगर रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रख कर उत्साह और भक्तिभाव के साथ शामिल हुई। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन होते रहे और लोगों ने गौ माता की जय के नारे लगाए। शहर के लोगों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि यह यात्रा गौ माता के प्रति लोगों के भक्तिभाव और समर्पण को दर्शाती है साथ ही यात्रा से गौ सेवा के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। कलश यात्रा में गुरु मां मंजू भारद्वाज, कंचन गिरी, अनुज राघव, संजीव शर्मा, संजीव चौधरी, सुनील शर्मा, अमित गुप्ता, मुकेश कुमार, प्रभा शर्मा, किरणपाल सिंह तेवतिया, सतपाल सिंह, झम्मन चौधरी, नानकचंद शर्मा, राजेंद्र चौधरी व अन्य लोग शामिल हुए।