ओम सन पब्लिक स्कूल के इनडोर क्रीड़ास्थल में टेबल टेनिस मैच का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा आठ से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्कूल निदेशक अनुराग गुप्ता व प्रधानाचार्या डाॅ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने बताया कि देवांश, लकी, हर्ष, सार्थक, दीपक, अर्पित और प्रत्युष के बीच हुए मुकाबलों के बाद देवांश, हर्ष, दीपक और प्रत्युष ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल के बाद फाइनल मुकाबला देवांश और हर्ष के बीच हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें हर्ष ने प्रथम, देवांश ने द्वितीय और प्रत्युष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या डाॅ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने कहा कि इनडोर खेल विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता और चुस्ती-फुर्ती बढ़ाने के साथ उनकी थिंकिंग स्किल विकसित करने में भी सहायक हैं। स्कूल निदेशक अनुराग गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।