बढ़े हुए गृहकर को लेकर महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कोई भी कर काम नहीं किया गया है। मेयर से लेकर नगर निगम के अफसर लोगों से झूठ बोलते का काम कर रहे हैं। व्यापारियों ने जानकारी दी कि वह नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ से बुधवार को घंटाघर तक मार्च निकालेंगे । तीन दिन तक इसी तरह विरोध प्रदर्शन रहेगा।इसके बाद आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। व्यापारियों ने महापौर से इस्तीफा की मांग भी की।