फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में मुठभेड़: भोजपुर में लूट का इनामी बदमाश घायल, पैर में लगी गोली; 25 हजार का था इनाम

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के ग्रामीण जोन की स्वाट टीम और थाना भोजपुर पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी देवेंद्र को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर 25000 रुपये का इनाम था और लूट की कई वारदातों में शामिल था। पुलिस के अनुसार, रात में पलौता फजलगढ़ चौराहे पर अपराध रोकथाम के लिए चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक सवार व्यक्ति पलौता की ओर से आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह तेजी से भागने लगा। बारिश और फिसलन भरे रास्ते के कारण उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर की, जिससे देवेंद्र के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें