गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्र के तहत एनएच नौ की सर्विस रोड इन्मेंटेक कालेज के पास डीएमई के नीचे एक व्यक्ति का पत्थर से मुंह कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस 5 दिन बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर सकी। रविवार सुबह व्यक्ति का शव खून में सना मिला था। पुलिस अभी एक फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, फुटेज में मृतक एक युवक के साथ दिखाई दिया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि शिनाख्त के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज व अन्य इनपुट के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।