मुरादनगर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) कमिश्नरेट गाजियाबाद एवं जिलाधिकारी गाजियाबाद ने कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कांवड़ मार्ग व मुरादनगर गंगनहर घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंगनहर घाट पर आने वाले यात्री और श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। गंगनहर घाट पर तैनात SDRF टीम को किसी भी संभावित प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।