उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कवि नगर क्षेत्र के हरसांव गांव में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने ससुरालियों और पत्नी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस दौरान उसने एक मिनट 45 सेकंड का वीडियो भी बनाया। वीडियो में पत्नी के लिए मैसेज छोड़ा है। 'अंजू ये मैसेज तेरे है बस, लव यू, बाकी आज आखिरी बार शक्ल देख ले कोई दिक्कत ना है। कोई बात नहीं है तेरे बालक ठीक हैं। देख सोनू तो चला, तेरी बहन ने कही थी वो तेरा दूसरा ब्याह कराएगी तो अब दूसरा ब्याह हो जाएगा। चल बाय अपना ध्यान रखियो और कुछ भी मेरे से गलती हुई हो तो माफ कर दियो, बाय, टाटा'