गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एसआरके टेक्नोलॉजी 11 और एम 10 क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें एसआरके टेक्नोलॉजी की टीम ने 18 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर एसआरके टेक्नोलॉजी 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवर में मात्र 147 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज अंकुर कौशिक ने 47 और अदनान ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में गौरव ने चार और विवान जिंदल ने तीन-तीन विकेट लिए। रनों का पीछा करने उतरी एम 10 क्रिकेट अकादमी की टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाज अर्पित गर्ग ने नाबाद 24 और निखिल ने 22 रन बनाए। गेंदबाज प्रबल प्रताप सिंह ने चार और अविनाश ने तीन विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए एसआरके टेक्नोलॉजी की टीम के प्रबल प्रताप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।