फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इंदिरापुरम में लोगों ने सीवर की समस्या से परेशान होकर नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी

विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Jan 2025 02:34 PM IST

इंदिरापुरम की न्यायखंड एक कॉलोनी और विधायक कॉलोनी के लोगों ने मिलकर नगर निगम के खिलाफ सीवर की समस्या को लेकर रैली निकाली। निवासियों का कहना है कि नगर निगम को जब से इंदिरापुरम हैंडओवर हुआ है तब से इंदिरापुरम में सीवर की समस्या के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से सारी नालियां चौक हो गई है गलियों में पानी भरा रहता है। लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कॉलोनी की गलियों में घुटनों तक पानी है और लोग अपने घर से नहीं निकल पा रहे हैं। गंदगी और बदबू की वजह से लोगों को संक्रमण होने का भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने रैली में नगर निगम और पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। निवासियों को कहना है कि अगर एक-दो दिन में हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम के खिलाफ बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें