उत्तराखंड समाज विकास समिति सिद्धार्थ विहार के द्वारा शनिवार को अपेक्स द क्रेमलिन सोसाइटी में उत्तरायणी पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पहुंचे सैकड़ो लोग उत्तराखंड की संस्कृति में रंगे नज़र आए कार्यक्रम की शुरुआत नंदा देवी डोली यात्रा के साथ हुई। इसके बाद रूद्र वीणा ग्रुप के कलाकारों ने एक के बाद एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। लोक गायक शिवदत्त पंत और कलाकार पन्नू गोसाई के गीतों पर लोग जमकर झूमते नजर आए। बेडू पाको बारामासा, बबली तेरो मोबाइल, गुलाबी साड़ी, गुलाबी शरारा और गुलाबी साड़ी जैसे गीतों पर लोग झूमते हुए नजर आए। कार्यक्रम में अपेक्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सतनाम सिंह मुख्य अतिथि और तीस हजारी कोर्ट के जिला न्यायाधीश अजय पांडे विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज आपस में जुड़ता है और अपनी संस्कृति के बारे में सीखता भी है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष पुष्कर सिंह नेगी, कमल सिंह जग्गी, उमेश चंद्र भट्ट, बी कापड़ी, दीपक मिश्रा, प्रवीण बिष्ट, सागर पांडे और ममता पांडे आदि लोग मौजूद रहे।