फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दोस्तों ने मोहित को चाकू से गोकर मार डाला

Sharukh Khan Updated Thu, 02 Jul 2026 03:15 PM IST

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके के शांतिनगर में बुधवार देर रात 22 वर्षीय मोहित शर्मा की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मोहित का मोहल्ले के कुछ युवकों से पुराना विवाद चल रहा था। आरोपियों ने उसे जन्मदिन की पार्टी के बहाने घर के पास सुनसान जगह पर बुलाया था। बुधवार देर रात करीब ढाई बजे मोहित और चार-पांच युवकों ने वहां शराब पी। पार्टी के दौरान ही हमलावरों ने मोहित के पेट, छाती और गले पर धारदार हथियार से कई वार किए। हमले में मोहित की आंतें भी बाहर आ गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। उस झगड़े में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और दोस्ती भी हो गई थी। इसके बावजूद, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी मोहित को खाटू श्याम जी और हरिद्वार भी ले गए थे। हालांकि, वे वहां हत्या करने में सफल नहीं हो पाए थे। बाद में उन्होंने जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर मोहित को बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें