फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में पांच बैटरी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा; गोदाम से चुराया था सामान

पुलिस ने पांच चोरों को गिरफ्तार कर बैटरी चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि बैटरी इन्वर्टर की है। जिन्हें हमने हिसाली फाटक के पास औकाया के गोदाम के पीछे के गेट का ताला तोड़कर चोरी किया था। इसी गाड़ी से लादकर यहां कनौजा जंगल में पैरीफेरल किनारे झाड़ियों में लाकर छिपा दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कासिफ पुत्र सलीमुद्दीन, निवासी मलिक नगर थाना मुरादनगर, उम्र करीब 28 वर्ष, कामिल पुत्र अख्तर निवासी, गांव जलालाबाद थाना मुरादनगर, उम्र करीब 25 वर्ष, सचिन पुत्र जयभगवान, निवासी मुरादनगर, उम्र करीब 30 वर्ष, सलमान पुत्र शौकीन निवसी, मुरादनगर, उम्र करीब 25 वर्ष और राहुल पुत्र ओमवीर, निवासी मुरादनगर, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें