फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: दीपावली पर 24 घंटों में 48 स्थानों पर लगी आग

दीपावली के मौके पर हुई आतिशबाजी से 24 घंटों के अंतराल में दमकल विभाग को 48 सूचनाएं अलग-अलग स्थानों से आग लगने की मिली। सीएफओ राहुल पाल के मुताबिक फ्लैट्स और मकानों में आग लगने की 14 सूचनाएं प्राप्त हुई। दुकान व शोरूम से सात, वाहनों में अलग-अलग स्थान से तीन, फैक्टरी, गोदाम से पांच, कूड़े कबाड़ में आग लगने की 15, ट्रांसफार्मर और वॉटर कूलर में आग लगने की दो और अन्य कारणों से आग लगने की दो सूचनाओं सहित कुल 48 स्थानों पर आग लगी। दिन भर दमकल विभाग की टीम आग की सूचनाओं पर दौड़ती रही। हालांकि अधिक नुकसान और जनहानि की सूचना नहीं है। सीएफओ के मुताबिक 20 अक्तूबर की सुबह छह से 21 की सुबह छह बजे तक आग लगने की 48 सूचनाएं प्राप्त हुईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें