किसान सेना और अन्य किसान संगठनों ने सोमवार को एनएच नौ स्थित मणिपाल अस्पताल के बाहर धरना दिया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन देकर किसानों से संबंधित समस्याओं को अवगत कराया। किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार ने बताया कि आज यहां कई किसान संगठन जमा होकर किसानों की समस्याओं का समाधान ना होने पर धरने पर बैठे है जिसमें मुख्य रूप से मणिपाल अस्पताल द्वारा मल मूत्र के पानी को जमीन के अंदर डालने पर कानूनी कार्रवाई, वेव सिटी और किसानों के बीच हुए समझौते को लागू करने, शास्त्री नगर में खुली 11000 की लाइन की समस्या है।