फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: आईटीआई संवाद कार्यक्रम में रोजगार परक शिक्षा पर हुई चर्चा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

अनुज कुमार Updated Fri, 16 May 2025 06:13 PM IST

मेरठ व सहारनपुर मंडलकि सभी आईटीआई के लिए संवाद कार्यक्रम पर चर्चा की गई।जिसमे बदलते दौर में तकनीकि प्रशिक्षण और युवाओं के विकास पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। काइट कॉलेज में सबको हुनर, सबको काम विषय से आयोजित संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, प्रमुख सचिव हरिमोहन, काइट कालेज के कालेज के संयुक्त निदेशक डा. मनोज गोयल, श्रीराम पिस्टन के महाप्रबंधक संजय मिश्रा ने दीप प्रज्वलित करके किया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में कुशल युवाओं का अहम स्थान है। हमारा देश दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है। देश के युवाओं को कुशल बनाकर हमारा देश दुनिया में निर्माण हब के तौर पर उभर सकेगा। कार्यक्रम में आईटीआई मुरादनगर केडी मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहारनपुर व मेरठ मंडल के 100 से अधिक निजी आईटीआई के प्रधानाचार्य व औद्योगिक समूह के प्रतिनिधियों प्रमुख मुद्दे जैसे, प्रशिक्षण का समुचित माहौल न होना, प्रशिक्षार्थियों की सहभागिता तथा उपस्थिति का कम होना तथा संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया में कमी, प्रशिक्षित प्रशिक्षार्थियों का उद्योगों तथा विभागों में सेवायोजन का न होने पर चर्चा की गई। राज्यमंत्री व सचिव ने सभी प्रश्नों का जवाब दिया। गौरव शर्मा, संजय मिश्रा-महा प्रबंधक श्री राम पिस्टन एण्ड रिंग्स लि0,गाजियाबाद, अमरदीप-महा प्रबंधक जूबिलेन्ट फूड वकर््स लि0 नोएडा, एसपी शर्मा, सुधीर मिश्रा, अजय जोशी, गिरीश मोहन गुप्ता, डा. बीएस तोमर, रजत, राजेन्द्र प्रसाद,मानपाल सिंह, मयंक गंगवार् समेत दोनो मण्डलो के संयुक्त निदेशक तथा सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें