मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लोन पास न करने पर गुरुवार को जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को विकास भवन सभागार में बंदी बना लिया। शाम को हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जब तक लोन के आवेदन पास नहीं करोगे तब तक यहीं रहना होगा। विकास भवन सभागार में बाहर से ताला लगाकर अंदर उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। देर रात तक अगर सभी आवेदन नहीं हुए तो उनके सोने की भी व्यवस्था वहीं कराई जाएगी।