गाजियाबाद में विशेष गहन पुनरीक्षण बैठक में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। उन्होंने कहा एसआईआर पूरा हुआ तो घुसपैठियों के वोट कटेंगे। इससे विरोधी परेशान हैं। पाठक ने कहा पहले गाजियाबाद में लोनी और साहिबाबाद में जमीन पर कब्जा होता था। नारा था खाली प्लॉट हमारा। पहले 15 हजार मेगावाट की सप्लाई खबर बन जाती थी। अब हम 32 हजार मेगावाट सप्लाई दे रहे हैं। हमारी सरकार सभी के लिए काम कर रही है।