यूपी के मसूरी थानाक्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रसवे पर सिकरोड़ा के सामने रविवार शाम अनियंत्रित हुई प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेस-वे के दूसरी तरफ पहुंचकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। घटना में कार सवार परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव सिकरोड़ा के लोगों की मदद से घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक महिला की हालत गम्भीर बताई गई है।