फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में थाने के सामने गोली मारकर युवक की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुरादनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्वाट और स्थानीय पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25,000 रुपये के इनामी बदमाश मोंटी चौधरी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध 0.32 बोर पिस्टल, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस और एक चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, रावली रोड पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसकी बाइक फिसल गई। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से मोंटी के दोनों पैरों में चोट लगी और वह गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें