फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में चल रहा बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, तीन विकेट से जीता भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी

नेहरू नगर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी और एआईएमआईएल के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी एआईएमआईएल की टीम 32 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई। अमन अल्वी ने 62 और अरविंद वर्मा ने 52 रन बनाए। गेंदबाजी में दीपेश बाल्यान और नीलमणि कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी ने 37.3 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाकर जीत हासिल की। बल्लेबाज मिहिर ने नाबाद 54 और दीपेश बाल्यान ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में तरुण राजपूत ने तीन, शिवांश मिश्रा और अरविंद मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिहिर को दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें